तहसील फूलपुर में डीएम का औचक निरीक्षण: लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

अनुपस्थित सब-रजिस्ट्रार का वेतन रोका, लंबित फाइलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

करंट विज़न संवाददाता

प्रयागराज। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने तहसील फूलपुर पहुंचकर तहसील परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों व उप निबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सब-रजिस्ट्रार फूलपुर के अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही फाइलों के निस्तारण में शिथिलता पाए जाने पर उपजिलाधिकारी फूलपुर सहित संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया गया।जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार कार्यालय, अभिलेखागार सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण कर अभिलेखों को व्यवस्थित रखने, आर्डर शीट क्रम से लगाने तथा पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी न्यायिक कक्ष में फाइलें अद्यतन न मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।उन्होंने 5 वर्ष और 3 वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को सूचीबद्ध कर नियमित सुनवाई के माध्यम से शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। अंश निर्धारण, वरासत, धारा-32/38 व धारा-24 से जुड़े अविवादित मामलों को तत्काल निपटाने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर देते हुए कार्यालयी अनुशासन, समय पर उपस्थिति तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी फूलपुर जूही प्रसाद, जिला विकास अधिकारी जी.पी. कुशवाहा, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *