करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। रमज़ान के पाक महीने में नन्ही बच्ची उम्मे ऐमन ने महज़ 7 वर्ष की उम्र में अपना पहला रोज़ा मुकम्मल कर परिवार और मोहल्ले का दिल जीत लिया। इस खुशी के मौके पर घर में खुशनुमा माहौल रहा और परिजनों ने बच्ची को दुआओं से नवाज़ा।उम्मे ऐमन के पहले रोज़े की कामयाबी पर उनके मामू ज़ैद सिद्दीकी ने विशेष रूप से मुबारकबाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य और सेहतमंद जिंदगी के लिए दुआ की। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी उम्र में रोज़ा रखना काबिल-ए-तारीफ है और यह अच्छी परवरिश का नतीजा है।बच्ची के माता-पिता और पूरे परिवार में खुशी की लहर है। परिजनों ने अल्लाह तआला का शुक्र अदा करते हुए बच्ची की दीनी लगन पर खुशी जताई और सभी से उसके लिए दुआ की अपील की।
