रमज़ान व होली को लेकर बिंदकी थाना में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। आगामी त्योहार रमज़ान और होली के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से थाना बिंदकी परिसर में शांति समिति/पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सम्पन्न हुई, जिसमें एसडीएम बिंदकी एवं क्षेत्राधिकारी बिंदकी श्रीमती प्रगति यादव की विशेष उपस्थिति रही।बैठक में थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं तथा अन्य संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *