करंट विज़न संवाददाता
बेला। थाना क्षेत्र के तिर्वा रोड़ स्थित पांडव नदी पुल के पास बैठे वाले हनुमान जी मंदिर पर शनिवार को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर अखंड पाठ का आनंद लिया। जिसके बाद रविवार को हवन के बाद कन्याभोज व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर अजय मिश्रा उर्फ़ डब्बू, मदनमोहन शर्मा उर्फ़ लालू, नितिन द्विवेदी, गोविन्द मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, श्याम त्रिपाठी, अनुप द्विवेदी, योगेश मिश्रा, राजीव मिश्रा, पार्थ, आयुष, पियूष, रामू शर्मा, रितिक सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
