विकास भवन में वृहद ऋण वितरण शिविर, 90 करोड़ के ऋण स्वीकृत

करंट विज़न संपाददाता

फतेहपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में विकास भवन सभागार में वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्यy जनपद के ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) में सुधार लाना और विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाना रहा।अग्रणी जिला प्रबंधक गोपाल कृष्णा ने बताया कि जनपद का वर्तमान सीडी रेशियो 50.01 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाने के लिए बैंकों और विभागों के समन्वय से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। शिविर में जिला उद्योग विभाग, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की।शिविर के दौरान कृषि, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और खुदरा ऋण श्रेणी के लाभार्थियों को विभिन्न बैंकों के माध्यम से कुल 90 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री योजनाओं के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति भी सुनिश्चित की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त जिला उद्योग अजय गुप्ता सहित अनेक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *