“शिक्षक, केवल शिक्षक ही नहीं बल्कि समाज का निर्माता होता है -बृजेश यादव।
करंट विज़न संपाददाता
संदलपुर कानपुर देहात।संदलपुर में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों ने एक स्वर से वर्तमान टीईटी (TET) व्यवस्था के विरोध में अपनी आपत्ति दर्ज कराई। शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से सेवा दे रहे, अनुभवयुक्त एवं प्रशिक्षित शिक्षकों के लिए बार-बार टीईटी अनिवार्य करना अन्यायपूर्ण एवं मानसिक उत्पीड़न के समान है। बैठक में कहा गया कि शिक्षक अपनी योग्यता, प्रशिक्षण एवं कार्यकुशलता के आधार पर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहे हैं, ऐसे में बार-बार परीक्षा के नाम पर उन्हें असमंजस की स्थिति में डालना उचित नहीं है। संघ ने मांग की कि— सेवा में कार्यरत शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किया जाए।पुरानी सेवा नियमावली एवं अनुभव को प्राथमिकता दी जाए। शिक्षकों की वास्तविक समस्याओं—जैसे पदोन्नति, वेतन विसंगति, स्थानांतरण आदि—पर ध्यान दिया जाए। संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि शिक्षकों की जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। संघ ने सभी शिक्षकों से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने और प्रस्तावित आंदोलन में सक्रिय सहभागिता की अपील की इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ,महामंत्री आदित्य गौतम ,संदलपुर ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक कटियार , महेन्द्र वर्मा ,राजपुर के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र कटियार , वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन कुमार, अंकित सिंह, मंत्री दीपक कुमार ,हरपाल सिंह,शिवांशु पटेरिया ,मधुकर कटियार ,विवेक कटियार ,अभिरुचि सचान,प्रदीप तिवारी ,मनोज श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे ।
