बिल राहत योजना के तहत 33 उपभोक्ता पंजीकृत हुए।
करंट विज़न संवददाता
याकूबपुर। कस्बा में विद्युत कैंप लगाकर अमर अभियंता वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विद्युत कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बिजली बिल राहत योजना के तहत 33 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया और कुल 2 लाख 90 हजार रुपये नकद जमा किए गए। यह कैंप उपभोक्ताओं को बिजली बिल राहत योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था। इसके माध्यम से 33 गांवों के निवासियों ने अपने बिजली बिलों से संबंधित समस्याओं का समाधान कराया और योजना का फायदा उठाया। इस कार्य में लाइनमैन सिंटू, लाइनमैन मधुर प्रताप, लाइनमैन अशोक और मीटर रीडर आकाश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से मौके पर ही 2 लाख 90 हजार रुपये की नकद राशि जमा की गई, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली।
