आशा देवी मंदिर में 13 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

करंट विज़न संवददाता

फतेहपुर। जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला दारागंज स्थित आशा देवी मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय गायत्री महामृत्युंजय महायज्ञ के अंतिम दिन निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्वान आचार्य कौशल किशोर, आचार्य वासुदेव और आचार्य शंकर लाल ने अग्नि को साक्षी मानकर 13 नवदंपतियों को सात फेरे दिलाए और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प कराया।विवाह बंधन में बंधे जोड़ों में प्रीति गौतम–सुमित कुमार, शीलम कुशवाहा–शिवमंगल, सुषमा देवी–हरिओम, साधना–पंकज सिंह, दिव्या–प्रद्युम्न, दीप्ति–रामस्वरूप, नीतू–पन्नालाल, अंशिका–दीपक, रीतू–अजय, खुशबू–लालू गुप्ता, अनु–रोहित,साक्षी–वीरेन्द्र और आरती–कल्लू शामिल रहे।समारोह के दौरान वर-वधु पक्ष की महिलाओं ने पारंपरिक रस्में निभाईं और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। आयोजक मंडल की ओर से सभी जोड़ों को अलमारी, बेड, बॉक्स सहित गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम में पप्पू मौर्या, वेदप्रकाश शुक्ला, डॉ. ओम प्रकाश पाल, कन्हैया लाल बाजपेई, विवेक उत्तम, लल्लन अवस्थी, राजेश वर्मा, प्रदीप खरे व गीता विश्वकर्मा समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *