चोरी का सफल खुलासा, तीन अभियुक्त माल समेत गिरफ्तार

करंट विज़न संवददाता

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खागा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए मामले में संलिप्त तीन अभियुक्तों को चोरी के माल मशरूका सहित गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, घटना के खुलासे के लिए टीम द्वारा लगातार साक्ष्य संकलन, संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा था। इसी क्रम में प्राप्त सुराग के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।थाना खागा पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *