गाजे-बाजे के साथ निकली फूलडोल यात्रा

करंट विज़न संवाददाता

औरैया – बुधवार को गांव भरतौल में भागवत कथा के समापन के बाद फूलडोल यात्रा गाजे-बाजे के साथ यमुना नदी की ओर प्रस्थान हुई। यात्रा में परीक्षित नरेंद्र सिंह सेंगर पूर्व दरोगा जी के नेतृत्व में गांव के श्रद्धालु अपने अपने सिर पर जवारे, पवित्र हवनकुंड की राख, केले के पत्ते और बैंड की धुन पर नाच गाने के साथ चल रहे थे। साथ ही सभी श्रद्धालुओं ने एक दूसरे के साथ रंग और गुलाल को लगाते हुए होली के रंग में सराबोर होते नजर आए। फूल बोल का विसर्जन विधि-विधान से यमुना नदी में किया गया। फूलडोल यात्रा में बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं, बच्चों के अलावा पुरुषों में सम्मिलित देवेंद्र सिंह सेंगर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, कमलेंद्र सिंह सेंगर , जयकरन सिंह सेंगर , मनमोहन सिंह सेंगर, वीरभान सिंह सेंगर, सुरेश सिंह सेंगर, अजीत सिंह सेंगर, अरविंद सिंह सेंगर, महेन्द्र पाल सिंह सेंगर, झल्लर सिंह सेंगर, राजन, बब्बू, महेश सिंह सेंगर , लल्लू सेंगर, हरभूषण सिंह सेंगर, सुचेनंदर सिंह सेंगर के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *