जिलाधिकारी का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयीपुर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। तहसील खागा अंतर्गत विकास खंड विजयीपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयीपुर का जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने कोल्ड चेन कक्ष, डॉट्स सेंटर, ओपीडी कक्ष, स्टोर रूम, प्रसव कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। टीकाकरण व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं मानकानुसार संचालित हों। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। नियमित मॉनिटरिंग एवं सतत निरीक्षण के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *