थाना जीआरपी ने ट्रेन में छूटे यात्री के बैग को खोजकर सुपुर्द किया

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। थाना जीआरपी ने ट्रेन गोविन्दपुरी फास्ट मैमो में यात्री के छुटे बैग को बरामद कर मय सामान के यात्री के सुपुर्द कर दिया। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ के आदेशानुसार, महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे इटावा की देखरेख व थाना प्रभारी जीआरपी इटावा के नेतृत्व में 16 फरवरी को कन्ट्रोल रुम से 139 की सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन गोविन्दपुरी फास्ट मैमो मे शिकायतकर्ता का बैग छूट गया है जिस पर शिकायतकर्ता से सम्पर्क किया गया तो बताया कि वह गोविन्दपुरी से रुरा की यात्रा के दौरान ट्रेन मे बैग छूट गया है जिसमे 700 रूपये, साडी, सूट व एक चार्जर है। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार व चौकी जीआरपी फफूंद, चौकी जीआरपी भरथना, थाना जीआरपी इटावा पर प्लेटफार्म ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को अवगत कराकर बैग खोजने हेतु बताया गया। कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही व अथक परिश्रम कर शिकायतकर्ता का बैग खोजकर यात्री दिव्यांश कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी खूँटी चौराहा अलीगंज जनपद बांदा को बैग मय सामान के सुपुर्द किया। पुलिस टीम के इस कार्य की यात्री द्वारा सराहना की गई। इस सफलता में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार, योगेश कुमार, संदीप कुमार, नेत्रपाल सिंह थाना जीआरपी का सराहनीय योगदान रहा। यात्री को बैग सौंपती पुलिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *