जिलाधिकारी ने एसआईआर पर राजनैतिक दलों के नेताओं के साथ की बैठक

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में विद्यमान है अगर वह अपना नाम कहीं दूसरी जगह दर्ज कराना चाहते हैं तो वह फॉर्म 8 भरकर उसे स्थानांतरण करेंगे ना कि फॉर्म 6 भरेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं जिनकी जनसुनवाई चल रही है तथा लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की भी नोटिस आयोग के निर्देशानुसार जनरेट किया जाना प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से अपील की की अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें। उन्होंने कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की सूची तैयार है एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में तीन अभिलेख ही लगाने है साथ ही कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सुनवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार आवेदक के आधार कार्ड, पैन कार्ड भी मान्य कर दिया गया है। एईआरओ द्वारा सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नो मैपिंग केस में आवेदक के मार्कशीट, पासपोर्ट, जन्मप्रमाण पत्र, जाति प्रमाण मान्य हैं। उन्होंने कहा कि जो मतदाता विदेश में रह रहे है उन्हें वहीं कि नागरिकता मिल गई है वह व्यक्ति फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकता है। उन्होंने बताया कि सुनवाई 27 मार्च तक की जाएगी। बैठक में उप जिलाधिकारी न्यायिक दीप शिखा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, कृपा नारायण तिवारी भाजपा, सत्येंद्र राजपूत भाजपा, प्रदीप शाक्य बबलू जिलाध्यक सपा, उदयभान सिंह यादव समाजवादी पार्टी, संजीव भदौरिया भाजपा, वाचस्पति द्विवेदी इंडियन नेशनल कांग्रेस, इकरार अहमद आम आदमी पार्टी, मोहित जाटव बहुजन समाज पार्टी, प्रेम शंकर माकपा सहित समस्त राजनैतिक दल उपस्थित रहे। बैठक में एसआईआर पर चर्चा करते डीएम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *