ग्राम महोई से गूंजा बदलाव का पैग़ाम — मजलिस को नई रफ्तार दे रहे क़ासिम सिद्दीकी

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महोई में फैजी उर्फ मोहम्मद गुलाम साहब के तत्वावधान में आयोजित नुक्कड़ सभा ऐतिहासिक रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा जिला सचिव कमरान शरीफ ने मेहनत से अहम भूमिका निभाई, लेकिन सभा की असली जान रहे एआईएमआईएम के यूथ ज़िला अध्यक्ष क़ासिम सिद्दीकी, जिनकी मौजूदगी ने पूरे माहौल को जोश और भरोसे से भर दिया।क़ासिम सिद्दीकी ने अपने दमदार, बेबाक और दूरअंदेशी भरे संबोधन में साफ कहा कि फतेहपुर में हो रही नाइंसाफ़ियों के खिलाफ अगर कोई बुलंद आवाज़ नहीं उठ रही, तो हमें खुद अपनी आवाज़ बनना होगा। मजलिस हर मजलूम की आवाज़ है, और यह कारवां अब रुकने वाला नहीं।उनकी नेतृत्व क्षमता, जमीनी पकड़ और नौजवानों से सीधा संवाद ही आज मजलिस को फतेहपुर में नई पहचान दे रहा है। युवाओं के दिलों में उन्होंने जो भरोसा और जज़्बा पैदा किया है, वही संगठन की असली ताक़त बनता जा रहा है। सभा के दौरान कई नए साथियों को जिम्मेदारी देकर उन्होंने यह संदेश भी दिया कि मजलिस में मेहनत और वफादारी की कद्र है।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मो. अनवर, जिला संगठन मंत्री हसीब अहमद, जिला कोषाध्यक्ष मुशीर उर्फ निजामुद्दीन, सदर विधानसभा अध्यक्ष साह फैसल उर्फ सद्दाम, युवा जिला संयुक्त सचिव अब्दुल मोहिब, सदर विधानसभा महासचिव अब्दुल कुद्दूस, महिला विंग की टीम, फरहान, इम्तियाज़, साजिद ,चांद बाबू सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।ग्राम महोई की आवाम का बेपनाह समर्थन इस बात का सबूत है कि क़ासिम सिद्दीकी के नेतृत्व में फतेहपुर में मजलिस का कारवां दिन-ब-दिन मजबूत होता जा रहा है।मजलिस ज़िंदाबाद — ज़िला अध्यक्ष एडवोकेट मोहिउद्दीन फारूकी साहब व क़ासिम सिद्दीकी के नेतृत्व में संघर्ष भी जारी है और सफर भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *