करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत थाना बिंदकी पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। चेकिंग के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लूज रिफाइंड ऑयल ले जा रहे एक वाहन को रोका और जांच की।जांच के दौरान वाहन से 18 प्लास्टिक ड्रमों में कुल 3148 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल बरामद किया गया। पुलिस द्वारा वाहन एवं तेल को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन एवं मिलावटखोरी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
