करंट विज़न संवाददाता
बेला। थाना क्षेत्र के बिधूना रोड़ पर सोमवार को गौरीशंकर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 13 वॉ श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ का आयोजन हुआ। मंगलवार को पाठ का समापन हवन करके किया गया। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक रामप्रकाश द्विवेदी, नितिन द्विवेदी, गुंजन, आयुष, संतोष, गोविन्द मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, श्याम त्रिपाठी, अनुप द्विवेदी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
