काव्य पाठ करते विपिन
करंट विज़न संवाददाता
औरैया।जनपद के कस्बा कंचौसी निवासी युवा कवि विपिन गुप्ता रिंकू अक्सर अपनी कविताओं से जाने जाते हैं। जिन्होंने देश के बड़े टीवी चैनल आज तक के अंश साहित्य तक के विशेष कार्यक्रम माईक के लाल मंच पर गत 14 फरवरी 2026 को दिन शनिवार को काव्य पाठ कर साहित्य आज तक के श्रोताओं और दर्शकों को अपनी कविताओं के माध्यम से खूब लुभाया। विपिन गुप्ता प्रेम और भक्ति रस की कविताएं पढ़तेहैं। जो अपने मुक्तकों से बेहद प्रसिद्ध हो चुके हैं। विपिन गुप्ता रिंकू ने पिछले वर्ष एक और देश के बड़े टीवी चैनल दूरदर्शन पर अपना काव्य पाठ किया था। वहां पर भी उन्होंने अपनी कविताओं से श्रोताओं और दर्शकों को खूब लुभाया था। विपिन गुप्ता रिंकू को नवोदित साहित्य रत्न, मंगलम सम्मान, पिंगल साहित्य सम्मान, कहो कवि राय सम्मान, काव्योत्सव सम्मान, चेतना साहित्य मंच सम्मान, आदि तमाम मंचों पर काव्य पाठ कर सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। साहित्य आज तक, दूरदर्शन, उज्जैन, पीलीभीत, बदायूं, आगरा, लखनऊ, कानपुर, औरैया, कानपुर देहात, गाजियाबाद, दिल्ली आदि कई जिलों और प्रदेशों में कविता की प्रस्तुति दे चुके हैं।
