भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन फोटो भंडारे का प्रसाद छकते लोग

करंट विज़न संवाददाता

औरैया – भरतौल गांव में श्रीमद्भागवत कथा की समाप्ति पर विशाल भंडारा का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्रीय लोगों और स्थानीय लोगों में सम्मिलित महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। सहायक भगवताचार्य सुरेन्द्र कुमार दास ने विधि-विधान से हवन-पूजन और यज्ञ में श्रद्धालुओं से आहुतियां डलवाईं।‌हवन पूजन के बाद साधु-संतों को परीक्षित नरेन्द्र सिंह सेंगर के साथ प्रसाद ग्रहण कराया गया। भंडारे की व्यवस्था संभालने में देवेंद्र सिंह सेंगर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, कमलेंद्र सिंह सेंगर, मन मोहन सिंह सेंगर, वीरभान सिंह सेंगर, बब्बू सिंह सेंगर, ललू सेंगर, भूमानंद सिंह सेंगर, अनिल सेंगर, राजन सिंह सेंगर, गोविंद सिंह राजावत, राज सेंगर, सिब्बू सिंह सेंगर, सौरव सेंगर, योगेन्द्र सिंह सेंगर, अखण्ड प्रताप सिंह सेंगर, महेंन्द्र सिंह सेंगर, शोभित सेंगर प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *