ग्रामपंचायत कहिंजरी खुर्द में नालियों की नियमित सफाई न होने से उगी बड़ी बड़ी घास
करंट विज़न संवाददाता
कानपुर देहात के रसूलाबाद विकासखंड की ग्रामपंचायत कहिंजरी खुर्द गांव में नाली की सफाई नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। नालियों के दोनों तरफ से बड़ी-बड़ी घास उग जाने से गांव से निकलने वाली पानी नहीं बह रहा है और सड़कों पर पसर जा रहा है। इससे ग्रामीण को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सफाई कर्मचारियों की लापरवाही और ग्राम प्रधान की अनदेखी के कारण सफाई व्यवस्था ठप हो गई है, जिससे नाले-नालियां बजबजा रही हैं। जगह-जगह गंदगी के ढेर, मच्छरों का प्रकोप और सड़कों पर बहते गंदे पानी से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। कहिंजरी खुर्द में नालियों में बड़ी बड़ी घास उग आने से नाली से पानी का निकलना कठिन है वही ग्रामीणों का आरोप है कि सालों से सफाई कर्मी सफाई करने नहीं आया है। ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से नालियों की सफाई न होने के कारण बजबजाती गंदगी और जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। इससे मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है, जिससे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सफाईकर्मियों की अनुपस्थिति से परेशान ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, तथा शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। नाली की सफाई होना अति आवश्यक है अगर समय रहते साफ सफाई नहीं होती है तो हम सब लोग उच्चधिकारीयों को शिकायत करने के साथ साथ सामूहिक विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
