* प्रतिवर्ष इटावा से आकर बाबा वन खण्डेश्वर के मंदिर में फलाहार भंडारा करते हैं कैलाशकांत मिश्रा के पुत्र प्रदीप कुमार मिश्रा
करंट विज़न संवाददाता
बिधूना : कैलाश कांत मिश्रा के सुपुत्र समाजसेवी प्रदीप कुमार मिश्रा ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वन खण्डेश्वर मंदिर बिधूना आकर फलों का विशाल भंडारा आयोजित किया। उनका यह भंडारा तड़के सवेरे से प्रारंभ होकर देर शाम तक लगातार चलता रहा , जिसमें हजारों लोगों ने फलों का प्रसाद ग्रहण किया। ज्ञातव्य हो कि वन खण्डेश्वर बाबा के अनन्य भक्त कैलाश कांत मिश्रा के पुत्र प्रदीप कुमार मिश्रा प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर बिधूना आकर वन खंडेश्वर मंदिर परिसर में विशाल फलाहार भंडारे का आयोजन करते हैं। यह भंडारा इतना विशाल और शानदार होता है कि लोग महाशिवरात्रि पर प्रदीप कुमार मिश्रा के आने का आने का इंतजार करते हैं। प्रदीप कुमार मिश्रा का कहना है कि प्रति वर्ष महाशिवरात्रि पर वन खंडेश्वर मंदिर आकर वह अपने आपको धन्य मानते हैं। वन खण्डेश्वर बाबा के अनन्य भक्त प्रदीप कुमार मिश्रा का कहना है कि मैं जो कुछ भी हूं , वन खंडेश्वर बाबा की कृपा से ही हूं। मुझे जीवन में जब भी कोई कष्ट होता है तो मैं वन खंडेश्वर बाबा के चरणों में आकर दंडवत हो जाता हूं और मुझे उस संकट से मुक्ति मिल जाती है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर भोर होते ही प्रदीप कुमार मिश्रा का यह फलाहार भंडारा शुरू हो गया , जो देर शाम तक लगातार चलता रहा। इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने फलाहार भंडारे में आकर प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य बनाया।
