इटावा में श्री केदारेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

इटावा में श्री केदारेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,

करंट विज़न

इमरान खान

 

भव्य विशेष पूजा का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित श्री केदारेश्वर मंदिर में धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां विशेष पूजा एवं अनुष्ठान के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।
कार्यक्रम के तहत भव्य विशेष पूजा का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव तथा अंशुल यादव अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
विशेष अनुष्ठान को और अधिक आध्यात्मिक स्वरूप देने के लिए तमिलनाडु से आए 20 आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। वहीं 40 सदस्यीय वाद्य यंत्र टीम द्वारा दी गई धार्मिक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
भक्तों के उत्साह और धार्मिक आयोजन की भव्यता ने इस कार्यक्रम को क्षेत्र का एक यादगार आध्यात्मिक आयोजन बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *