शिक्षा चौपाल में मेधावी छात्र और शिक्षक हुए सम्मानित

करंट विज़न संवाददाता

फफूंद (औरैया) ।जनसमुदाय की भागीदारी एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को संकुल पीपरपुर की ‘शिक्षा चौपाल’ का भव्य आयोजन ग्राम पंचायत आमपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलाबपुर में किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता और अभिभावकों की सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दिनेश कुमार नायक ने की। इस अवसर पर संकुल के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल आयोजन शिक्षक नोडल सतीश कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। चौपाल के दौरान उन छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में और ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।सम्मानित छात्र आराध्या नायक (कक्षा 5, प्रा.वि. गुलाबपुर), मयंक, जानवी, रागिनी, आयुषी, तन्यो आदि बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलाबपुर की प्रधानाध्यापिका बबीता राठौर ने संकुल से आए हुए अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस चौपाल में बच्चों के अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाध्यापिका बबीता राठौर ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य रूप से योगेश नायक (डीलर), गंभीर सिंह, मुलायम सिंह, रणवीर सिंह, तारा सिंह, अनिल नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *