एसएमजीआई के छात्रों ने वर्दा हेल्थकेयर का किया शैक्षिक भ्रमण

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के बी.फार्मा के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने वर्दा डीआईओएस हेल्थकेयर प्रा.लि. कानपुर का एक दिवसीय शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण किया। औद्योगिक भ्रमण में वर्दा डीआईओएस हेल्थकेयर की टीम द्वारा विद्यार्थियों को कंपनी का विस्तृत परिचय देते हुए कंपनी की स्थापना, कार्यक्षेत्र, प्रमुख उत्पादों, गुणवत्ता नीति तथा उद्योग के विभिन्न विभागों प्रोडक्शन, क्वालिटी कंट्रोल,क्वालिटी एश्योरेंस,पैकेजिंग एवं स्टोरेज आदि की जानकारी साझा की गई।विद्यार्थियों को उद्योग में प्रयुक्त आधुनिक उपकरणों जैसे एएएस, यूवी, एचपीएलसी और एफबीडी के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही कम्प्रेशन मशीन,ब्लिस्टर मशीन,लिक्विड फिलिंग,सीलिंग तथा मिक्सिंग टैंक मशीनों की कार्यप्रणाली का व्यवहारिक अवलोकन कराया गया,जिससे उनकी तकनीकी समझ और अधिक सुदृढ़ हुई। एसएमजीआई निदेशक डॉ.यू.एस. शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में फार्मास्युटिकल क्षेत्र में केवल सैद्धांतिक ज्ञान लेना ही पर्याप्त नही है, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक परिस्थितियों, उपकरणों और गुणवत्ता मानकों की भी सही समझ भी होना आवश्यक है भ्रमण में डॉ.श्वेता जैन, डॉ.रेहान उद्दीन, डॉ.अखलेश कुमार दुबे एवं शिवानी गुप्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।औद्योगिक भ्रमण को सफल बनाने में वर्दा डीआईओएस हेल्थकेयर प्रा. लि. के केशव चौहान, सुशील कुमार एवं काजल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। चेयरमैन डॉ.विवेक यादव ने वर्दा डीआईओएस हेल्थकेयर प्रा.लि. की संपूर्ण टीम का आभार प्रकट करते हुए कंपनी के सीईओ अमरकांत उपाध्याय, प्लांट हेड विजय शंकर शर्मा तथा पार्टनर्स दीपक कुमार निगम एवं विशाल मिश्रा को उनके सहयोगपूर्ण योगदान के लिए विशेष धन्यवाद दिया। सम्मानित करते एसएमजीआई निदेशक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *