सरकार अब संतों का भी अपमान करने पर उतारू हो गई – अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष ने स्व. अजय यादव गुड्डु के आवास पर जाकर शोक व्यक्त किया

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। भाजपा प्रदेश में एसआईआर पर बड़े पैमाने पर बेईमानी कर रही है। भाजपा सत्ता जाने के डर से मुसलमानों सहित पीडीए के वोट कटवा रही है। सुल्तानपुर में नन्दलाल के नाम से तमाम फॉर्म 7 भरकर सरकार ने वोट कटवाए। सपा ने विरोध किया तो फार्म 7 भरने में कुछ कमी आई। चुनाव आयोग ने शिकायतों के बावजूद किसी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की। इससे साफ पता चलता है कि चुनाव आयोग, बीजेपी और प्रशासन मिले हुए हैं। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी वोट बढ़वाने की है जबकि विपक्ष के वोट काटे जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उक्त बात पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. बलराम सिंह यादव के बेटे अजय यादव गुड्डू के निधन पर उनके बलराम सिंह चौराहा स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। अखिलेश यादव ने स्व. अजय कुमार यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ शोक सम्वेदना व्यक्त की और उनके परिवारी जनो मे उनकी पत्नी पीयूशा यादव उनके पुत्र शार्दुल सिंह यादव से मिलकर उनको यह दुःख सहने की प्रभु से कामना की। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने यूपी का सत्तेनाश कर दिया है। भाजपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है, प्रदेश की जनता भाजपा से सावधान रहे। सरकार अब संतों का भी अपमान करने पर उतारू हो गई है। यूपी के मुख्यमंत्री संतों का अपमान कर रहे हैं। शंकराचार्य से प्रमाण पत्र मांग रहे हैं वह पहले अपना प्रमाण पत्र दिखाएं। देश मे लाखों बाबा हैं क्या सभी को कागज दिखाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा गेरुआ कपड़े पहनने या कान छिदवाने से कोई सन्त या बाबा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा सनातनी होने का ढोंग कर रही है जबकि सनातनी वह होते हैं जो शाकाहारी हों, भेदभाव न करते हों, कभी किसी को दुख न पहुंचाते हों लेकिन भाजपा का काम है भेदभाव की राजनीति करना। प्रदेश में सबसे ज्यादा भूमाफिया भाजपा के लोग हैं जो प्रदेश को खोखला कर रहे हैं। जनता बीजेपी से सावधान रहे। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनते ही प्रदेश में एक बार फिर विकास की गंगा बहेगी और पीडीए के चेहरे पर मुस्कान लौटेगी। इस अवसर पर विधायक करहल तेज प्रताप यादव, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बब्लू, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, गोपाल यादव, उदयभान यादव, पप्पन सिंधी, डा. आशीष दीक्षित, विक्की गुप्ता, आलोक दीक्षित, सुरेश यादव बीएमबी, फरहान शकील, रिजवान कुरैशी और स्व. अजय यादव गुडडू के परिजन उपस्थित रहे। पत्रकारों से बातचीत करते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *