करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर निर्धारित समयसीमा में प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ता को कार्यवाही की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस-जन संवाद को सशक्त बनाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आमजन की शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
