करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मलवां पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबिश देकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
