करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। जनपद में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह के निर्देश पर सघन अभियान चलाया गया। जिला एवं तहसील स्तरीय टास्कफोर्स की संयुक्त कार्रवाई में विगत एक सप्ताह के भीतर उपखनिज लदे 103 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान कुल 27,51,240 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित कर वसूला गया। इसमें खनिज विभाग द्वारा 10,76,240 रुपये, परिवहन विभाग द्वारा 14,20,000 रुपये तथा पुलिस विभाग द्वारा 2,55,000 रुपये का जुर्माना शामिल है।प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से ओवरलोडिंग करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने कहा कि ओवरलोड वाहनों से सड़कों को नुकसान पहुंचता है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है, जिससे आमजन की सुरक्षा प्रभावित होती है।टास्कफोर्स ने स्पष्ट किया है कि जनहित में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
