नारायन कॉलेज के छात्रों ने किया ओम ग्लास वर्क्स फीरोजाबाद का शैक्षिक भ्रमण

शावेज़ नक़वी

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स के बीबीए विभाग के विद्यार्थियों ने ओम ग्लास वर्क्स फीरोजाबाद का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने फीरोजाबाद स्थित ओम ग्लास वर्क्स को देखा एवं वहा की विभिन्न कार्य प्रणालियों को समझा। भ्रमण से विद्यार्थी अत्यंत प्रभावित हुए। विद्यार्थियो ने कंपनी के उत्पादन गुणवत्ता नियंत्रण तथा सुरक्षा मानकों का विस्तृत अध्ययन किया। उन्होंने देखा कि किस प्रकार कंपनी गुणवत्ता को बनाए रखती है। छात्र यह जानकर अत्यंत प्रभावित हुए कि कंपनी पारदर्शिता टीम भावना तकनीकी दक्षता एवं प्रबंधन के सिद्धांतों का पूर्ण रूप से अनुपालन कर रही है। छात्र इस बात से बेहद अभिभूत हुए कि कारखाना साल के 12 महीने 365 दिन एवं 24 घंटे सुचारु रूप से संचालित रहता है। शैक्षिक भ्रमण को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष अनुरूद्व यादव, डॉ. श्वेता यादव, योगीराज पुरवार, राहुल पाल, सुमन लता व चन्द्रकुमार का अहम योगदान रहा। प्राचार्य योगेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक एवं औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियो को वास्तविकता में एक कंपनी की कार्यप्रणाली से परिचित कराते हैं जिससे भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या न आए। कॉलेज के वाइस चेयरमेन अंकित तिवारी ने शैक्षिक भ्रमण की सफलता पर पूरी टीम पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक और औद्योगिक भ्रमण छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस तरह के भ्रमण से छात्रों के अंदर नई ऊर्जा का संचार होता है एवं व्यक्तित्व विकास भी होता है। भ्रमण से न केवल छात्रों का व्यावहारिक ज्ञान बढ़ता है बल्कि वे भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए भी तैयार हो जाते हैं।  शैक्षिक भ्रमण से लौटे नारायन कॉलेज के छात्र व छात्रएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *