थाना किशनपुर पुलिस की कार्रवाई, शातिर चोर गिरफ्तार — 200 लीटर अवैध डीजल व उपकरण बरामद

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना किशनपुर पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई में अभियुक्त के कब्जे से एक कार (होंडा सिटी) बरामद की गई, जिसमें लगभग 200 लीटर अवैध डीजल तथा डीजल चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण पाए गए। पुलिस के अनुसार अभियुक्त क्षेत्र में डीजल चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *