करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। फतेहपुर के वार्ड पीरनपुर में आयोजित भव्य जनसभा में संगठनात्मक एकजुटता और जनसमर्थन की मजबूत तस्वीर देखने को मिली। कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष मो. अनवर एवं युवा जिला संयुक्त सचिव अब्दुल मोहिब के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष एडवोकेट मोहिउद्दीन फारूकी साहब एवं यूथ जिला अध्यक्ष क़ासिम सिद्दीकी साहब ने विशेष रूप से उपस्थित होकर आवाम को संबोधित किया।यूथ जिला अध्यक्ष क़ासिम सिद्दीकी साहब ने अपने संबोधन में कहा कि जो लोग “सेक्युलर” का चोला पहनकर वोट लेते हैं, अब समय आ गया है कि उन्हें आईना दिखाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आवाम जागरूक हो चुकी है और आने वाले समय में इंशाअल्लाह फतेहपुर में मजलिस का परचम लहराएगा। जिला अध्यक्ष एडवोकेट मोहिउद्दीन फारूकी साहब ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजलिस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि इंसाफ़ और अधिकारों की आवाज़ है। संगठन की मजबूती ही भविष्य की सफलता की कुंजी है।कार्यक्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र में कुछ नए साथियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य, वार्ड अध्यक्ष एवं पीरनपुर के सम्मानित और मशहूर मुफ्ती साहब की गरिमामयी उपस्थिति रही।अंत में आयोजकों ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की सम्मानित आवाम का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
