करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। आगामी शिवरात्रि महापर्व के मद्देनज़र अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना हुसैनगंज क्षेत्रांतर्गत भिटौरा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, घाट क्षेत्र, आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन व्यवस्था तथा पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शिवरात्रि के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
