धार्मिक स्वतंत्रता और जनप्रतिनिधि की सुरक्षा के मुद्दे पर एआईएमआईएम ने सौंपा ज्ञापन

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। जनपद में कानून व्यवस्था, धार्मिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) द्वारा माननीय जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शौकत अली साहब को सोशल मीडिया एवं दूरभाष के माध्यम से मिल रही जान से मारने की धमकियों को संगठन ने लोकतंत्र और कानून व्यवस्था पर सीधा हमला बताया तथा उनके लिए Y श्रेणी की सुरक्षा की मांग उठाई। इसके साथ ही विधानसभा हुसैनगंज क्षेत्र के ग्राम मवई स्थित गौसिया मस्जिद में नमाज़ न पढ़ने देने की घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने इसे संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का खुला उल्लंघन करार दिया। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष एडवोकेट मोहिउद्दीन फारूकी साहब एवं यूथ जिला अध्यक्ष क़ासिम सिद्दीकी साहब के नेतृत्व में सौंपा गया। संगठन ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *