करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारी अपराध श्री गौरव शर्मा जी की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारी भाइयों ने सक्रिय सहभागिता की। बैठक में खखरेरू नगर क्षेत्र में रात्रि गश्त न होने, ओवरलोड बालू लदे डंपर-ट्रैक्टरों की आवाजाही और अतिक्रमण जैसी गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।व्यापारियों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और यातायात व अतिक्रमण की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। क्षेत्राधिकारी अपराध श्री गौरव शर्मा जी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।बैठक में प्रमुख रूप से खखरेरू युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष उवैश खान जी, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला जी, वरिष्ठ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू, शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महामंत्री दीपक साहू जी सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद
