के के कालेज में आयोजित हुईं इनडोर प्रतियोगिताएं, विजयी प्रतिभागी सम्मानित

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। के के कालेज की दो दिवसीय वार्षिक इनडोर प्रतियोगिताओं में अंतिम दिन बैडमिंटन महिला में बीएड द्वितीय सेमेस्टर की आर्या ने प्रथम स्थान पाया, द्वितीय स्थान बीए चतुर्थ सेमेस्टर की प्राची ने तथा तृतीय स्थान बीए फिफ्थ सेमेस्टर की संजना ने प्राप्त किया। बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एमए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सत्यम, द्वितीय स्थान बीए सैकंड सेमेस्टर के छात्र आर्यन एवं तृतीय स्थान एमए के छात्र आयुष दुबे ने प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में महिला में प्रथम स्थान बीए सैकंड सेमेस्टर की छात्रा दिशा जैन, द्वितीय स्थान डीएलएड की छात्रा रश्मि पाल तथा तृतीय स्थान बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा दिव्यांशी वर्मा ने प्राप्त किया। शतरंज पुरुष में प्रथम स्थान बीएससी के छात्र आयुष कुमार, द्वितीय स्थान बीटीसी के छात्र सौरभ राठौर तथा तृतीय स्थान एमए चतुर्थ सेमेस्टर के नमन जैन ने प्राप्त किया। सभी विजयी खिलाड़ियों को समापन सत्र में मुख्य अतिथि अध्यक्ष प्रबंध समिति सत्येंद्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ प्रोफेसर ओमकुमारी आयोजन सचिव लेफ्टिनेंट प्रो. सुनील सिंह सेंगर, मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रो. शिवराज सिंह यादव ने पारितोषक, प्रमाण पत्र प्रदान कर तथा मैडल पहनाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष प्रबंध समिति सत्येंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि आप लोगो में प्रतिभा है आप अपने खेल को सुधारकर कालेज का नाम खेल के क्षेत्र में विश्वविद्यालय, प्रदेश तथा देश स्तर में रोशन कर सकते है। कालेज की प्रबन्ध समिति तथा प्राचार्य आपको तराशने में आपकी मदद करने एवं सुविधाओं देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा जो जीते है उनको बधाई जो हारे है उनको भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है। हार भी जीवन में एक सीख होती है। आयोजन समिति जे प्रो. सुनील सिंह सेंगर ने कहा कि इस बार की प्रतियोगिता में पुरुष की अपेक्षा महिलाओं की भागीदारी अधिक रही है।खिलाड़ियों को अगर अपने टैलेंट को सुधारने के लिए प्रैक्टिस का मौका मिला होता तो ये और अच्छा प्रदर्शन करते। कार्यक्रम का संचालन प्रो. शिवराज सिंह यादव ने किया। अतिथियों एवं खेल समिति के सदस्यों को अंग वस्त्र ओढ़कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. पदमा त्रिपाठी, प्रो. राजवीर सिंह, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. मिथलेश सिंह, डॉ. सुशील वर्मा, डॉ. हिमांशु कुमार, प्रो. अनिल त्रिपाठी, मुरली कुमार, अजय कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ.अंकुर वर्मा, डॉ. सनोज यादव सहित सभी शिक्षक, कार्यालय अधीक्षक मधुसूदन सिंह, पवन वर्मा, आशीष पटेल, बंटू, हरिओम, दीपांशु सहित कर्मचारी मौजूद रहे।  छात्रा आर्या को सम्मानित करते अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा एवं अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *