ट्रेन से कटकर छात्र और छात्रा की  मौत, परिवारों में छाया मातम, पुलिस जांच में जुटी

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत सुंदरपुर गांव के पास एक नाबालिग छात्र और छात्रा की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया।  परिजनों ने देर रात थाने में सूचना दर्ज कराई।। अगले दिन पुलिस ने फोटो और कपड़ों से पहचान कराई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। मृतक छात्र के चाचा ने बताया कि उनका भतीजा बुधवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने गांव और आसपास काफी तलाश की पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस ने फोटो दिखाकर पहचान करवाई। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी छोटी पुत्री भी शाम चार बजे सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी। एक घंटे बाद जब वह वापस नहीं आई तो परिवार ने खोजबीन शुरू की। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों को टेंपो से कहीं जाते देखा गया था। इसके बाद रात करीब दस बजे बसरेहर थाने में सूचना दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों एक दूसरे को जानते थे लेकिन घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।पोस्टमार्टम हाउस पर उपस्थित परिजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *