टेट से सामूहिक छूट न मिलने पर भड़के शिक्षक

शिक्षा राज्य मंत्री का पुतला फूंका

करंट विज़न संवाददाता

औरैया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिले के शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा टेट (TET) मामले में सामूहिक छूट देने से इंकार किए जाने वाले पत्र के विरोध में शिक्षकों ने भारी हुंकार भरी। जिला अध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और शिक्षा राज्य मंत्री का पुतला फूंककर अपना आक्रोश दर्ज कराया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव ने कहा कि सरकार शिक्षकों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि टेट जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक समाधान नहीं निकला तो ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन’ के आह्वान पर मार्च के महीने में देशव्यापी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। शिक्षकों ने ऐलान किया कि वे शिक्षण कार्य के अलावा अन्य किसी भी गैर-शैक्षणिक कार्य (जैसे जनगणना, निर्वाचन या एसआईआर) का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में जिला मंत्री श्री अरविंद राजपूत, कोषाध्यक्ष श्री अशोक भास्कर, नीरज कुमार चक, ओमकार यादव, अनिल यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान ने प्रमुख रूप से सहभागिता की। साथ ही सुनील यादव, संजय सेंगर, ब्लॉक अध्यक्ष (भाग्यनगर) कमलेश चतुर्वेदी, बुद्ध पाल यादव, पंकज कठेरिया (सहार), पंकज त्रिपाठी, अनिरुद्ध यादव (बिधूना), विवेक बाजपेई, गिरीश चंद्र यादव (अछल्दा), अनिल दोहरे, दीपक दुबे (अजीतमल), राधा कृष्ण कठेरिया, ओम नारायण पाल, सुमन बाथम, पूनम द्विवेदी, उषा गौतम, अरुण यादव, अमित यादव, कमलेश्वर बाजपेई, देवांशु श्रीवास्तव और आशु यादव समेत भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *