पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में सिचाई विभाग गेस्ट हाउस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कल्याण निगम अध्यक्ष व जनपद प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि प्रत्येक वर्ष 11 फरवरी को मनाई जाती है, जिसे भाजपा ‘समर्पण दिवस’ के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाती है। उन्होंने बताया कि उपाध्याय का निधन 11 फरवरी 1968 को हुआ था। वे भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक और प्रमुख राष्ट्रवादी विचारक थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘अंत्योदय’ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के पक्षधर थे। जब तक सबसे कमजोर और वंचित व्यक्ति का उत्थान नहीं होता, तब तक विकास अधूरा रहता है। वास्तविक प्रगति का आकलन गरीब और वंचित वर्ग को मिल रहे लाभ के आधार पर ही किया जाना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि समर्पण दिवस मुख्य रूप से प्रतिवर्ष 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा महान विचारक और जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है। यह दिन उनके ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ समाज को याद करने, कार्यकर्ताओं द्वारा आजीवन सहयोग निधि समर्पित करने और राष्ट्रसेवा के संकल्प के लिए समर्पित होता है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने और उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम को निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा आदि ने सम्बोधित करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक देवप्रताप भदौरिया ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद/विधायक रघुराज शाक्य, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, सिद्धार्थ शंकर दोहरे, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष हरनाथ कुशवाह, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, रजत चौधरी, राजकमल यादव, ममता कुशवाहा, डॉ ज्योति वर्मा, चक्रेश जैन कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, सतेंद्र राजपूत, राजवर्धन सिंह भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित कमलावती सिंह, अन्नू गुप्ता व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *