शिवरात्रि, रमजान पर्व को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। शिवरात्रि और रमजान के पर्व को लेकर सदर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधिकारियों और पीस कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। पीस कमेटी की बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर ने कहा केवल परंपरागत जुलूस और शोभायात्राएं को ही अनुमति प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह न फैलाई जाए अगर ऐसा हुआ तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि शिवरात्रि और रमजान का पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने कहा कि धार्मिक आयोजन अनुमति के बाद कराए जाएं बिना अनुमति के कोई आयोजन नहीं हो। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ड्यूटीयां लगा दी गईं हैं, कांवड़ मार्ग पर मांसाहारी दुकानें बंद रहेंगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल आलोक दीक्षित, उपाध्यक्ष अशोक जाटव, शेख गुलशेर, हाजी शहनशाह वारसी, मुमताज चौधरी, राजू मिश्रा, सुधीर गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। पीस कमेटी की बैठक में मौजूद लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *