श्रम विभाग का अभियान धरातल पर उतरना जरूरी – आलोक दीक्षित
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। विकास भवन प्रेक्षागृह में बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास विषय पर श्रम विभाग के तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें श्रम विभाग के अधिकारियों सहित व्यापार मंडल, ईंट भट्टा ऐसोसिएशन सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि श्रम विभाग का यह अभियान स्वागत योग्य है परंतु इसे धरातल पर उतारना जरूरी है,अशिक्षा और गरीबी इसके प्रमुख कारण है, कई बार मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कम उम्र के बच्चों को काम पर रखना होता है बहुत से बच्चे पढ़ाई करते हैं और उसका खर्च निकालने के लिए पार्ट टाइम काम भी करते हैं, सरकार का प्रमुख फोकस कूड़ा बीनने वाले और नाबालिग वाहन चलाने पर होना चाहिए। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार जाटव, प्रदेश मंत्री महिला व्यापार मंडल मंजू लता द्विवेदी, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम , महामंत्री अंजू यादव, महामंत्री ममता दुबे, रोशनी,कु राखी, सुमन यादव, अंजू यादव,युवा जिला महामंत्री अजीत कुमार, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव , जिला सचिव तनु वर्मा, जिला संगठन मंत्री ज्योति पालीवाल आदि व्यापारी नेताओं ने भी कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला में बोलते उघोग व्यापारी नेता आलोक दीक्षित।
