एसपी फतेहपुर की जनसुनवाई, फरियादियों को मिला भरोसा

पुलिस कार्यालय में समस्याएं सुनकर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं। एसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामलों का निष्पक्ष, संवेदनशील और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता को न्याय दिलाना, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाना और आमजन के विश्वास को और मजबूत करना है। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *