पुलिस ने चोरी की सबमर्सिबल मोटर सहित दो आरोपी किये गिरफ्तार

इटावा। थाना बसरेहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सबमर्सिबल मोटर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की एक सबमर्सिबल मोटर पंखा सहित बरामद की। वादी आयुष यादव उर्फ सनी पुत्र रमेशचन्द्र यादव निवासी ग्राम बुलाकीपुर द्वारा थाना बसरेहर पर लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि मैने अपने खेत पर सिंचाई के लिए सबमर्सिबल मोटर लगवाई थी, 2/3 फरवरी की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा मोटर चोरी कर ली गयी। पुलिस ने सूचना पर थाना बसरेहर पर मुकदमा पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष बसरेहर सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ थाना बसरेहर क्षेत्रान्तर्गत कल्ला बाग तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि सबमर्सिबल मोटर चोरी करने वाले व्यक्ति चम्पानेर तिराहे के पास ग्राम बुलाकीपुर जाने वाले रास्ते पर खडे हैं। सूचना पर तत्काल बसरेहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्राम बुलाकीपुर जाने वाले रास्ते से दो आरोपियों हिमांशू कुमार पुत्र रमेशचन्द्र निवासी ग्राम हुसैनपुर पुठिया बसरेहर, प्रशान्त कुमार पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी ग्राम हुसैनपुर पुठिया बसरेहर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ग्राम बुलाकीपुर के पास एक खेत में ट्यूबवेल पर लगी सबमर्सिबल मोटर चोरी की थी जिसको हम दोनों ने कस्बा बसरेहर में एक दुकान पर बेचने के लिए रख दिया था। पुलिस ने चोरी की गई सबमर्सिबल मोटर को बरामद कर लिया। पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *