महिलाओं और बालिकाओं को अधिकारों व योजनाओं की दी गई जानकारी
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में थाना राधानगर मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम ढकौली में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 65 से 70 महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सम्मेलन के दौरान महिलाओं और किशोरियों को दहेज से जुड़े बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक किया गया तथा थाना परिसर में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण, विभिन्न सरकारी योजनाओं और सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
