केंद्रीय बजट अपार अवसरों का राजमार्ग – धर्मवीर प्रजापति

इटावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट देश के विकास, रोजगार और आत्म निर्भरता को नई ऊंचाई देने वाला है। ये बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है। भारत के 140 करोड़ नागरिक फास्टेस्ट ग्रोइंग इकॉनमी बनकर ही संतुष्ठ नहीं है। हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। ये करोड़ों देशवासियों का संकल्प है। यह बात होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं जनपद प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा केंद्रीय वित्तमंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण ने लगातार 9 वीं बार देश का बजट प्रस्तुत करके नया रिकॉर्ड बनाया है। ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है। ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है। यह बजट राज्य को इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योग कृषि और युवाओं का ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। देश में घोषित साथ हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और रेलवे आधुनिकरण का सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा क्योंकि राज्य पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण रेल नेटवर्क का केंद्र है। उन्होंने कहा बजट में राष्ट्रीय राजमार्ग मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक और फ्रेट कॉरिडोर पर विशेष जोर दिया गया है पूर्वांचल बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी को जोड़ने वाले कॉरिडोर से उद्योगों की लागत घटेगी और निवेश बढ़ेगा। व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयात की जाने वाली वस्तुओं पर लगने वाले टैरिफ दर को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया जाएगा। कैंसर और गंभीर बीमारियों में उपयोग होने वाली 36 जीवन रक्षक दवाओं को सीमा शुल्क से छूट दी गई है जिससे उत्तर प्रदेश के लाखों परिवारों के इलाज का खर्च कम होगा। 17 औषधियों या दवाओं पर मूल सीमा शुल्क से छूट दी जाएगी। 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेज में एनिमेशन, गेमिंग और वीएफएक्स लैब स्थापित होगी जिससे उत्तर प्रदेश के युवा भविष्य की तकनीकी नौकरियों के लिए तैयार होंगे। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विमल भदौरिया, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, रजत चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, कृपा नारायण तिवारी, सतेंद्र राजपूत, सीपू चौधरी, समीर सक्सेना उपस्थित रहे।  पत्रकारों से वार्ता करते प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *