खखरेरू में ओवरलोड ट्रैक्टरों का आतंक, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

फतेहपुर । खखरेरू थाना क्षेत्र में थाना गेट के ठीक सामने से लगातार ओवरलोड ट्रैक्टरों का आवागमन हो रहा है, जिससे आमजन की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। खनन माफियाओं की मनमानी चरम पर है और नियम-कानून की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। नगर पंचायत खखरेरू में दिन-रात ओवरलोड वाहन बेखौफ गुजर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ देखकर भी मौन साधे हुए हैं। इस संबंध में एसडीएम अभिनीत जी को फोन कॉल किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इससे प्रशासनिक जवाबदेही पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जा सके और कानून का राज कायम हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *