फतेहपुर । एसपी के निर्देशन में थाना खागा मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत ग्राम लखीपुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन, दहेज मृत्यु एवं अपहरण जैसी गंभीर घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर शक्ति दीदियों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहुओं के साथ समन्वय स्थापित कर महिलाओं, किशोरियों और परिवारों को उनके कानूनी अधिकारों, स्वास्थ्य, मानसिक सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को निर्भीक होकर आगे आने और किसी भी समस्या में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ग्राम लखीपुर में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित
