बेला।कन्नौज के तिर्वा में तिलक समारोह से लौट रहे पांच लोग बेला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गए।

शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में पलट गई, जिससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए। यह घटना कानपुर मार्ग स्थित पिपरौली शिव गांव के पास एक बम्बे के निकट हुई। कार सवार कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव स्टऊ मताना लौट रहे थे। हादसे की सूचना राहगीरों ने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बेला थाना पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला। घायलों में इटावा के अशोक नगर निवासी डॉ. अमित कुमार, इटावा के लखना गांव निवासी विक्रम सिंह और उनकी पत्नी बीना, तथा रसूलाबाद के स्टऊ मताना निवासी विजय सिंह कुशवाहा और उनकी पत्नी कुशमा देवी शामिल हैं। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी घायलों को पीछे से आ रहे अन्य वाहनों से उनके घर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *