इस हादसे में बस में सवार छह वर्षीय छात्रा सृष्टि घायल हो गई। यह घटना के याकूबपुर रोड पर पिपरौली शिव बाजार के पास हुई।यह दुर्घटना आज दोपहर लगभग 2:30 बजे हुई, जब एक ट्रक ने पीछे से स्कूल बस में टक्कर मार दी। घायल छात्रा सृष्टि, जो याकूबपुर निवासी गौरव की बेटी है, को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसकी चोटें गंभीर नहीं बताई जा रही हैं।बेला थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने जानकारी दी कि हादसे के बाद ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया गया है।
याकूबपुर।चौकी के मल्हौसी स्थित स्कूल बस और ट्रक की टक्कर हो गई।
