शावेज़ नक़वी
इटावा। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ दतावली ने डॉ शिव राज सिंह यादव सदस्य केंद्रीय समिति जायंट्स एवं ऊषा यादव सदस्य विशेष समिति जायंट्स के संयोजन में स्व. ग्याराम यादव के निर्वाण दिवस पर शिव शक्ति ईंट भट्टा इटावा के 60 श्रमिको को कंबल एवं 11 महिला श्रमिको को शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर डॉ शिवराज सिंह यादव सदस्य केंद्रीय समिति एवं फेडरेसन अध्यक्ष एडवोकेट विपिन मित्तल ने सभी श्रमिको को मध्यपान एवं धूम्रपान से स्वास्थ्य पर होने वाले हानिकारक कुप्रभाव की जानकारी देते हुए सभी प्रकार के नाशनिवारण हेतु आवहन किया। संयोजक ऊषा यादव सदस्य विशेष समिति जायंट्स ने व्यवस्था में सराहनीय योगदान हेतु डॉ कैलाश यादव श्रीमती रश्मि यादव अध्यक्ष दतावली, आशीष यदुवंशी, एवं मुनीम जय भाई के साथ साथ आयोजन में सक्रिय सहभागिता हेतु विमल कुमार सिंह, स्मिता यादव, क्षमा दीक्षित, प्रेरणा जैन, कृष्णा शर्मा, मीनाक्षी सक्सेना, सुषमा यादव, केशवती गोयल, दीप सिंह यादव, राम सजीवन यादव, विपिन पाल यादव, के पी सिंह शाक्य, समसुद्दीन शम्स, के साथ साथ सभी लाभार्थियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया श्रमिकों को सम्मानित करते डा. शिवराज सिंह यादव व अन्य।
