इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के क्रम में जनपद न्यायालय क्षेत्र एवं कचहरी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें कोर्ट परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर में सभी अधिवक्ताओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। डीबीए अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी ने सभी कैंटीन संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने एवं कूड़ा डस्टबिन में डालने के लिए निर्देशित किया। स्वच्छता अभियान का उद्देश्य न्यायालय परिसर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त परिसर बनाना था। इस अभियान में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार, डीबीए के अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी, डिफेंस काउन्सिल एडवोकेट राजेश यादव, डीबीए महामंत्री नितिन तिवारी, सीबीए महामंत्री अरुण गुप्ता, नगर पालिका परिषद इटावा के अधिशाषी अभियंता संतोष मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट डॉ राजीव त्रिपाठी, साकेत शुक्ला, एड. उम्मेद यादव, एड. गौरव यादव, एड. अजीत ऋषिश्वर, एड. संजीव तिवारी, एड. अनिल कुमार, एड. आदित्य मोहन शर्मा, एड. सनी यादव, एड. विनीत दीक्षित, एड. वैभव मिश्रा, ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन, नगर पालिका डॉ आशीष त्रिपाठी एवं डीबीए मीडिया प्रभारी एड. अमित तिवारी उपस्थित रहे। स्वच्छता अभियान जे दौरान मौजूद अधिवक्ता।
कचहरी व न्यायालय परिसर में चला स्वच्छता अभियान
