अनियंत्रित कार रामगंगा नहर में गिरी, तीन की मौत, एक घायल दर्दनाक हादसा

कानपुर देहात। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उड़िया गांव के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। असालतगंज की ओर से भेवान की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। नहर में कार गिरते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए नहर में कूदकर कार का शीशा तोड़ा और अंदर फंसे युवकों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *